शिक्षक दिवस का आयोजन
शिक्षक दिवस : राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय,बड़ौदाकान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बड़ौदाकान में दिनांक 4 सितंबर 2025 को प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में स्टाफ मीटिंग का आयोजन किया गया एवं शिक्षक दिवस मनाया गया। यह बैठक विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करने तथा शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के उद्देश्य से रखी गई थी। बैठक की शुरुआत प्राचार्य श्री समीर विजय ने पूर्व राष्ट्रपति श्री एस राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं सभी शिक्षकों का स्वागत कर की। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला और शिक्षकों को उनके महत्त्वपूर्ण दायित्वों की याद दिलाई। जितेंद्र कुमार व्याख्याता एवं रामावतार मीना व्याख्याता ने कक्षा-कक्षाओं की नियमितता एवं समय पर पठन-पाठन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। श्री करण सिंह जी सैनी व्याख्याता एवं श्री राम अवतार जी अध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों क...